फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साथी हाथ बढ़ाना... पंप लगाकर गंदा पानी हटाया

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रशासन की बेरुखी से परेशान होकर नगर के लोगों ने अपने ही स्तर पर श्री कपिल मुनि तीर्थ के गंदे जल की निकासी का बीड़ा उठा लिया है। युवा समाजसेवी अंकित जैलदार अपनी युवा टीम को लेकर आगे आए और विश्व हिंदू परिषद की टीम के साथ मिलकर तीर्थ के गंदे पानी की निकासी के सहयोगी बने। साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर पंप लगाकर गंदे पानी को हटाया और गंदगी, सिल्ट को जमाकर बाहर किया।

गौरतलब है कि लोगों की आस्था के केंद्र बिंदु श्री कपिल तीर्थ का पवित्र जल दूषित हो चुका है। गंदे जल में मछलियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। तीर्थ में मरी मछलियों की बदबू से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है। कपिल तीर्थ पर हर माह की पूर्णिमा को बड़ा मेला लगता है जिसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर तीर्थ स्नान कर अपने इष्टदेव की पूजा करते हैं।
विज्ञापन


पिछले काफी लंबे समय से तीर्थ का पानी बदबू कर रहा था. ऐसे में यहां स्नान करने से श्रद्धालु परहेज कर रहे थे और केवल आचमन से ही काम चला रहे थे। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए नगर के समाजसेवी संगठन लगातार प्रशासन से तीर्थ के गंदे जल की निकासी व शुद्ध जल के भराव को लेकर मांग करते आ रहे हैं। युवा समाजसेवी अंकित जैलदार ने अपनी युवा टीम और विश्व हिंदू परिषद की टीम के साथ मिल कर तीर्थ के गंदे पानी की निकासी के सहयोगी बने।

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, प्रखंड कलायत प्रमुख राजू कौशिक, महामंत्री संजय सिंगला, विशाल शांडिल्य व अंकित जैलदार ने बताया कि तीर्थ में शुद्ध जल के भराव के लिए तो केडीबी द्वारा प्रबंध किया गया है, लेकिन निकासी के लिए कोई प्रबंध नही है।
विज्ञापन


पानी की निकासी न होने के कारण तीर्थ का जल कुछ ही समय में पूरी तरह से दुर्गंधयुक्त हो जाता है। मंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि लोग इस पवित्र तीर्थ में गंदगी भी गिरा जाते हैं। राजू कौशिक व बीरभान निर्मल ने बताया कि फिलहाल तो तीर्थ का जल नाले में डाला जा रहा है। आगे की कार्यवाही को लेकर नगर के लोगों की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें