फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिसार निवासी ढाणा खुर्द के प्रवीन और पानीपत के उरलाना निवासी सुखविंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में पुलिस ने अब तक 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी प्रवीन ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी भिवानी के ढाणी निवासी अनिल और मनोहर से सिपाही भर्ती का पेपर प्राप्त किया था। वहीं दूसरे आरोपी सुखविंद्र ने कबूल किया है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी ढाणी निवासी प्रदीप से पेपर प्राप्त किया था। गहन पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें