फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण की मुहिम में आगे आएं पंचायतें : दीपक

Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ढांड/कैथल। ढांड के बीडीपीओ सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की मुहिम में पंचायतें आगे आएं और सहयोग करें। इस मौके पर प्रोजेक्टर पर पानी बचाने की छोटी-छोटी वीडियो दिखाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें ढांड खंड के सभी सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीआरसी बलकार सिंह ने की।
विज्ञापन


जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि साफ पानी की उपलब्धता को लेकर विश्व में भारत का स्थान आठवां है। उन्होंने बताया कि राजौंद खंड में छह फरवरी को 24 सरपंचों, 100 पंचों, 16 ग्राम सचिवों व 24 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यशाला में जगदीश कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता ग्रास रूट वर्कर्स पर निर्भर है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल के रसायनज्ञ, सुभाष चंद ने पानी की जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पानी की गुणवत्ता के बारे में भी बताया।

इस मौके पर उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार, सहायक उपमंडल अभियंता विजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र भवानी, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें