राजौंद। चार जून को सोनीपत के बुडलाना में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर किसान यूनियन चढूनी गुट की टीम ने वीरवार को जनसंपर्क किया। इसके तहत गांव नीमवाला, किच्छाना, नरवल और राजौद में महापंचायत का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर जिला प्रधान महाबीर चहल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली में महिला खिलाडि़यों के साथ जो अत्याचार हुआ है। इसे वे सहन नहीं करेंगे। जब तक देश के खिलाडि़यों को इंसाफ नहीं मिलता किसान यूनियन लड़ाई लडऩे के लिए हर समय तैयार है। खिलाडि़यों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है।
जिला प्रधान ने बताया कि चार जून को बुडलाना में महापंचायत होगी। इसमें सभी समाज और सभी बिरादरी के लोग शामिल होंगे। बुडलाना में एक जनसैलाब उमड़ेगा। यदि सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर जोगिंद्र कैलरम, इंद्र चहल नरड़, विनोद कुमार, इश्वर सिंह मौजूद रहे। संवाद