फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेरा बाबा राजपुरी पर माथा टेक मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने गांव बालू स्थित बाबा राजपुरी महाराज के डेरा पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर कलायत क्षेत्र के लोगों की की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। बाद मंे डेरा परिसर में उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया।
विज्ञापन


वीरवार बाद दोपहर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा गांव बालु स्थित श्री श्री 1008 हिंगलाज सिद्ध बाबा डेरे में पहुंची। महंत मथुरा पुरी, महंत अशोक पुरी, बालु गादड़ा पट्टी सरपंच दिनेश बूरा व ग्रामीणों ने उनका वहां पहुंचने पर फूल-मालाएं देकर स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने बाबा राजपुरी की समाधि पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि बाबा राजपुरी का हम सभी पर आशीर्वाद है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके बाद डेरा परिसर में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान सरपंच दिनेश बूरा ने गांव के विकास कार्यों के संबंधी मांगपत्र सौंपा।

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर जोग ध्यान शर्मा, मोनू शर्मा, पालाराम, बलकार, हवा सिंह, सतपाल मोर, राजेश बूरा, राकेश प्रजापति, अजमेर, जुलानी खेड़ा सरपंच नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें