संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल, बालसमंद (हिसार)। गांव बालसमंद में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कैथल के पाई गांव की टीम ने जींद के पोखरीखेड़ी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 71 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। पाई की टीम से बेस्ट रेडर मुकेश और बेस्ट कैचर विनय ने 11-11 हजार की राशि जीती।
बालसमंद निवासी मनजीत लौरा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 25 टीमों ने हिस्सा लिया। पोखरीखेड़ी की टीम को 51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। बालसमंद की टीम तीसरे व महम की टीम चौथे स्थान पर रही।
इस मौके पर प्रेम गोदारा, विनोद बिजला, सज्जन बेनीवाल, आशीष, अनिल, राजेश न्योली, रणवीर सरपंच, राजेश बेनीवाल, कैलाश शर्मा, सुनील, मनीष, मंजीत, सुंदर, अशोक, राकेश बुथन, विनोद दड़ौली मौजूद रहे।