फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
17-कैथल। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वा? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में आरकेएसडी महाविद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। प्राचार्य डॉ. एसके गोयल ने बताया कि शिविर का आयोजन नंगली बेला आश्रम हरिद्वार उत्तराखंड में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किया गया। इसमें हरियाणा के 35 महाविद्यालयों और छह विश्वविद्यालयों के 201 प्रतिभागियों और 19 काउंसलर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिविर में आरकेएसडी महाविद्यालय के पांच वालेंटियर्स ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चार स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय को इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा राज्य में सर्वश्रेष्ठ टीम व ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस सागर शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, मनोज कुमार ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, विपुल शर्मा और सागर शर्मा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय व लघु नाटिका में बंशी, मुनीष, मनोज, विपुल और सागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रधान एडवोकेट साकेत मगंल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. गीता गोयल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनुकृति, डॉ. स्वेता गर्ग और डॉ. अनिल नरूला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें