संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप शनिवार को समाप्त हो गई। इस प्रतियोगिता में पुरुषों की कैटेगरी में कैथल के आरकेएसडी कॉलेज ने ओवरआल ट्रॉफी प्राप्त की, वहीं एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल की टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि तीन दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अच्छी खेल भावना दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा का उद्देश्य प्रदेश भर की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना था, जिसमें विभाग काफी हद तक सफल रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज भांभू और संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं।
उन्होंने मुक्केबाजी के उभरते खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक गोयल ने प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू, सह संयोजक, डॉ. विकास यादव, डॉ. मोनिका जाखड और डॉ. कृतिका, आवास व्यवस्था के संयोजक डॉ. हंसराज गुप्ता, डॉ. राकेश शर्मा, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, अमरजीत, अनूप धीमान, डॉ. बिजेंदर आदि का धन्यवाद किया।
महिला वर्ग में परिणाम
n
45 से 48 किलोग्राम ः महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की छात्रा काजल को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की गीतू को रजत पदक।
n
48 से 51 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज की माफी को स्वर्ण और आईजी कॉलेज टोहाना की ज्योति को रजत पदक।
n
51 से 54 किलोग्राम ः महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की निलक्षी को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की नीतू को रजत पदक।
n
54 से 57 किलोग्राम ः गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर की आस्था को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज की हिमांशी को रजत पदक।
n
57 से 60 किलोग्राम ः दयाल सिंह कॉलेज करनाल की आंचल को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की ममतेश को रजत पदक।
n
60 से 65 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज की खुशी को स्वर्ण और डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल की स्नेहा को रजत पदक।
n
65 से 70 किलोग्राम ः आईजी कॉलेज टोहाना की पूजा को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज कैथल की हरगुन दीप को रजत पदक।
n
70 से 75 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज की ऋतु को स्वर्ण और आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की भूमिका को रजत पदक।
n
75 से 80 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज की अंजलि को स्वर्ण और डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की ललिता को रजत पदक।
n
80 किलोग्राम से अधिक ःजाट कन्या कॉलेज रोहतक की खुशी को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज की अर्चना को रजत पदक।
महिला वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज ने ओवरआल ट्रॉफी प्राप्त की, वहीं महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक की टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई।पुरुष वर्ग में हुए मुकाबले में
n
47 से 50 किलोग्राम ः पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक के आकाश को स्वर्ण और आरकेएसडी कॉलेज के सागर जांगड़ा को रजत पदक।
n
50 से 55 किलोग्राम ः जाट कॉलेज हिसार के देवांश को स्वर्ण और डिफेंस कॉलेज टोहाना के मनप्रीत को रजत पदक।
n
55 से 60 किलोग्राम ः आरकेएसडीकॉलेज के रणदीप को स्वर्ण और दयानंद कॉलेज हिसार के साहिल को रजत पदक।
n
60 से 65 किलोग्राम ः नीलम यूनिवर्सिटी के रूबल को स्वर्ण और गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना के नितिन को रजत पदक।
n
65 से 70 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज के अंकुश को स्वर्ण और गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के अभिषेक को रजत पदक।
n
70 से 75 किलोग्राम ः डिफेंस कॉलेज टोहाना के साहिल सिहाग को स्वर्ण और नीलम यूनिवर्सिटी कैथल के दीक्षांत तवर को रजत पदक।
n
75 से 80 किलोग्राम ः आईजी कॉलेज टोहाना के नीरज कुमार को स्वर्ण और और नीलम यूनिवर्सिटी कैथल के कुश यादव को रजत पदक।
n
80 से 85 किलोग्राम ः गवर्नमेंट कॉलेज हांसी के अश्वनी को स्वर्ण और जाट कॉलेज कैथल के आर्य को रजत पदक।
n
85 से 90 किलोग्राम ः आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंस शर्मा को स्वर्ण और गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के आरव को रजत पदक।
n
90 किलोग्राम से अधिक वजन कैटेगरी में आरकेएसडी कॉलेज के सुमित कुमार को स्वर्ण और एसआरएम डिग्री कॉलेज, हिसार को रजत पदक।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाते खिलाड़ी।