कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व मुख्यातिथि।
कैथल। गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जिला कैथल के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शननी में जिले के कई बच्चों ने भाग लिया और अपने माडल प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कैथल सुभाष कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार शामिल थे। इसी कड़ी में जिला विज्ञान विशेषज्ञ को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा एवं उद्योग मंत्री हरियाणा राव नरवीर सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और वे अपना भविष्य तय करते हैं। संवाद