फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वुशू में छाए म्हारे खिलाड़ी, लौटने पर जोरदार स्वागत

Tue, 19 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकारी वुशू सेंटर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सब जुनियर वुशू प्रतियोगिता में लड़कियों ने छह पदक जीत कर कमाल कर दिया। विजेता खिलाड़ियों की जीत पर जिले में खुशी का माहौल है। ओर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सोमवार को कैथल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

इस खुशी के मौके पर जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा, परिजन व कोच रीता रानी ने सभी को शुभकामनाएं दी।

कोच रीता रानी ने बताया कि जींद में आर्य सिनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सब जुनियर वुशू प्रतियोगिता को आयोजन किया गया था। जो की 15 से 17 नंबर तक हुई थी। इस प्रतियोजिता में पूरे हरियाणा से सैंकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें सरकारी वुशू सेंटर की आठ लड़कियों व एक लडक़े ने भाग लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहरीतन खेल प्रदर्शन दिखाते हुए लड़कियों ने छह पदक जीते। इस प्रतियोगिता में 12 वर्षीय आयु वर्ग की खिलाड़ी गव्या ने तालू के चनक्वान इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक व गुंशु इवेंट में रजत पदक जीते।

खिलाड़ी काशवी भूषण ने चनक्वान इवेंट में कांस्य पदक व गुंशु इवेंट में भी कांस्य पदक जीते। वहीं सानशू इवेंट में 14 वर्ष आयु वर्ग में 42 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी अनु ने कांस्य पदक जीता।

48 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी ऋषिका ने शानदार प्रदर्शन किया व रजत पदक प्राप्त किया। टीम में शामिल 24 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी मन्नत, 27 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी देवांशी, 39 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी मोहिका शर्मा ने भी भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार 14 वर्ष आयु वर्ग में तालू के चनक्वान इवेंट और गुंशु इवेंट में खिलाड़ी नीलम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा 14 वर्ष आयु वर्ग में 56 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी मोहित ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। कोच ने बताया कि वुशू सैंटर के सिनियर खिलाड़ी विशाल, मोनिका और ट्विंकल धीमान प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ टीम में मौजूद रहे और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक सुनील कुमार, दिनेश भूषण और व अलका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें