फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठनों ने उठाए महिलाओं के मुद्दे, सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र

Mon, 09 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनवादी महिला समिति, सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, ज्ञान विज्ञान समिति, अखिल भारतीय किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से लघु सचिवालय पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, एकजुटता और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि लंबे आंदोलनों और संघर्षों के बाद महिलाओं को मतदान का अधिकार, कानून के समक्ष समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अधिकार जैसे कई महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


सीटू के जिला सचिव नरेश रोहेड़ा ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण मेहनतकश महिलाओं की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूर वर्ग पर दबाव बढ़ रहा है। कार्यक्रम में सुषमा जड़ौला, जसवीर सिंह, मास्टर जयप्रकाश शास्त्री, विपिन कालड़ा और धूप सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें