प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते सांसद नवीन जिंदल।
कैथल। जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
प्रेस वार्ता का उद्देश्य विपक्ष द्वारा इस अधिनियम को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ का तथ्यों के साथ पर्दाफाश करना रहा। अध्यक्षता भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की, जबकि कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह कानून मजदूरों, किसानों और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाया गया है मजदूरी भुगतान में देरी होने पर अतिरिक्त राशि देने का भी स्पष्ट प्रावधान किया गया है। संवाद