फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिनी बाईपास पर खंभे लगाने का विरोध

Tue, 04 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बिजली निगम की ओर से नगर के मेन रोड से डेरा गोबिंदगढ़ व फर्शमाजरा रोड जाने वाले सीवन के नए मिनी बाईपास पर बिजली के नए खंभे लगाने का किसानों ने विरोध किया। नाराजगी जताते हुए किसानों ने पोलों के बीच कम दूरी का आरोप लगाया है।

सीवन में मेन रोड से डेरा गोबिंदगढ़, डेरा गोबिंदपुरा, फर्शमाजरा रोड जाने के लिए नई सड़क का निर्माण किया गया है जिससे इन डेरों व गांवों को जाने वाले वाहनों को सीवन में नहीं आना पड़ता है और वाहन बाहर से ही निकल जाते हैं। इस रास्ते पर बिजली निगम की ओर से सड़क के बिलकुल साथ में ही नए खंभे लगाने शुरू कर दिए। किसानों ने निगम के इस काम का विरोध किया और खंभे लगाने के काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


किसान बलदेव सिंह बल्ली, अमित मलिक, नरेश पटियाला, हरजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व अन्य का कहना था कि निगम जबरदस्ती नए फीडर के लिए इस सड़क पर खंभे लगा रहा है। यह सड़क केवल 12 फीट चौड़ी है और इस पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। इस कारण से सड़क को आगे भविष्य में चौड़ा भी किया जाना है परंतु बिजली निगम सड़क के बिल्कुल साथ में बर्म पर नए खंभे लगा रहा है। इस कारण से खेत मालिकों को बहुत नुकसान है और दो वाहन वहां से निकल नहीं सकते हैं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि विभाग एक एकड़ की दूरी पर खंभे लगाकर भी नई लाइन निकाल सकता था परंतु पोल के बीच में दूरी बहुत ही कम रखी जा रही है, जिसके कारण खेत मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। भविष्य में इस सड़क को चौड़ा किया जाना है लेिन उस काम में भी पोल रुकावट डालेंगे। इ सड़क के दूसरी ओर सफेदे के पेड़ हैं जो लगभग 100 फीट की ऊंचाई को छू रहे हैं। यदि वे पोल पर गिरते हैं या तारों पर गिरते हैं तो उसके कारण से भी भारी नुकसान होगा। यह सारी भूमि वन विभाग की है और वन विभाग के अधिकारियों ने भी आ कर मौका देखा और काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें