फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आयुष्मान योजना में ऑपरेशन ठप 350 मरीजों का अटका इलाज

Thu, 14 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। शहर के एक निजी अस्पताल में खाली पड़ा आयुष्मान योजना का काउंटर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आयुष्मान योजना के तहत पिछले छह दिन से निजी अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधा ठप है। सरकार पर करीब 15 करोड़ रुपये का बकाया होने के चलते निजी अस्पताल संचालकों ने ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। इस वजह से अब तक करीब 350 मरीजों का इलाज रुक चुका है।

ऑपरेशन बंद होने से जिला नागरिक अस्पताल पर दबाव बढ़ गया है। यहां सर्जरी की संख्या पहले की तुलना में ढाई गुना तक बढ़ गई है। पहले एक दिन में औसतन 10 ऑपरेशन होते थे, अब यह संख्या 25 तक पहुंच गई है। मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए पांच से सात दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि जब तक सरकार बकाया राशि जारी नहीं करती, वे आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन शुरू नहीं करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव मयंक जैन ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते हड़ताल जारी रहेगी। जैसे ही भुगतान होगा, संयुक्त रूप से निर्णय लेकर सुविधा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के बकाया के चलते निजी अस्पतालों की हड़ताल के बाद जिला अस्पताल में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें