कैथल। पुलिस ने हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला रोहतक के गांव खरावड़ निवासी रोहित के रूप में हुई है।
बता दें कि कैथल सीआईए-वन पुलिस की टीम ने सात अगस्त को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप, गौतम व जिला जींद के प्योदा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। इस बारे में थाना शहर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में 127 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रोहित ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी खरकड़ा निवासी सुधीर अहलावत के पास जाकर परीक्षा का पेपर लिया था। आरोपी आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल में भेज दिया है।