चोर गांव भूना स्थित एक दुकान से एक लाख तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है। वहीं 28 जून का चोर चीका पटियाला रोड पर स्थित एक ढाबे से एक गाड़ी और जाखोली अड्डा कैथल के निकट से एक बाइक चोरी कर ले गए। इसके अलावा 29 जून को कलायत अनाजमंडी से एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भूना निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 18 जून को उसकी दुकान के ऊपर वाले कमरे में घुसकर वहां रखे 1,30,000 रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून को चोर रौनक ढाबा चीका पटियाला रोड हरियाणा के सामने खड़ी उसकी गाड़ी चोरी कर ले गए। वहीं पटेल नगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि चोर 29 जून को जींद रोड जाखोली अड्डा कैथल के निकट से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। एक अनय मामले में गांव ढूंढवा निवासी सोनू ने अपनी शिकायत में कहा कि चोर 29 जून को अनाज मंडी कलायत से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की ही एक अन्य वारदात में बिजली निगम की एसडीओ सपना रानी ने बताया कि चोर 28 जून को गांव के किसान रोशन लाल के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए।