फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक किलो 150 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू

Wed, 27 Dec 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौकी महमूदपुर पुलिस ने एक आरोपी को एक किलो 150 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान गांव अजीमगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि चीका निवासी बलराज सिंह नशीला पदार्थ चूरापोस्त बेचता है। वह चूरापोस्त लेकर समाना-चीका रोड से अपने घर जा रहा है। पुलिस ने समाना-चीका रोड अजीमगढ़ पर नाका लगाकर समाना की तरफ से पैदल आए बलराज सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 150 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने नामित अपराधी को दबोचा
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने उद्घोषित अपराधी कलायत निवासी सुभाष कुमार को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2020 में कलायत अनाज मंडी से 88 बोरी गेहूं चोरी करने का आरोप है। आरोपी उक्त मामले में जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 15 नवंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें