फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राशन में कटौती करने पर विवाद में प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सरकारी अनाज की दुकान में कम राशन पहुंचने पर सभी लोगों को राशन नहीं मिला। नतीजा, विवाद शुरू हो गया और नाराज लोगों ने सरकारी दुकान के बाहर की प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिला बीरमती, रेखा, कृष्ण, राजपाल सिंह, नीता, रामजीलाल, नाथी ने कहा सरकार के बीपीएल परिवारों को त्वरित तौर से राशन मुहैया करवाने के आदेश हैं। बार-बार चक्कर लगाने के उन्हें राशन नहीं मिल रहा। सरकारी अनाज की दुकान के संचालकों से जब इस बारे जवाब मांगा जाता है तो वे मांग के अनुरूप सप्लाई न आने का तर्क देते हैं। बताया जा रहा है कि मांग की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत राशन कम पहुंचा है। राशन डिपो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि खंड में करीब 50 सरकारी अनाज की दुकानें हैं।
विज्ञापन


इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इनके माध्यम से बीपीएल परिवारों को राशन वितरण किया जाता है। मांग की तुलना में करीब 25 प्रतिशत राशन कम पहुंचा है। इससे डिपो संचालकों व उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में आखिरकार बीपीएल परिवारों का चूल्हा कैसे चलेगा। इस मुद्दे को लेकर डिपो एसोसिएशन भी सरकार व प्रशासन के समक्ष मुद्दे को उठा रही है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय सप्लाई निरीक्षक कुलदीप मोर ने बताया कि डिपो की दुकानों पर राशन की आपूर्ति की गई है। वर्तमान में जो समस्या उपभोक्ताओं के समक्ष आ रही है उस संबंध में निदेशालय को अवगत करवाया गया है। जनवरी माह में इस प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें