फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में दुकानदार पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत में दुकानदार पर अवैध हथियार से जानलेवा हमले की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया, जहां से रिकवरी व व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कलायत निवासी शेखर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तीन मई को लगभग साढ़े 11 बजे वह अपने भाई व अन्य के साथ अपनी दुकान पर था। तभी अचानक से दो नकाबपोश लड़कों ने उसकी दुकान में आकर उसकी जान लेने के इरादे से पिस्तौल से उस पर फायर किए। उसने अपना बचाव करते हुए अपनी आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उन नकाबपोश लड़कों पर जवाबी फायर किए। उसके जवाबी फायर से आरोपी डर कर मोटरसाइकिल पर चढ़ कर भाग गए। एसपी ने बताया कि इस बारे थाना कलायत में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए कलायत पुलिस के साथ-साथ दोनों सीआईए प्रभारियों को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पुलिस द्वारा की जांच दौरान वारदात में रामगढ़ रोड निवासी प्रवीण उर्फ बिन्नी की संतलिप्ता पाई गई थी। इस मामले में आरोपी प्रवीण उर्फ बिन्नी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहन पूछताछ की गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर फायरिंग की वारदात में शामिल नरवाना नहर पुल के पास से करीब 22 वर्षीय आरोपी जिला भिवानी के खरकड़ी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें