फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
1-कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21
विज्ञापन

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अब तक 72 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक 72 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने मामले में पुलिस ने छापेमारी कर 27 वर्षीय सिसमौर निवासी आरोपी वकील को तितरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील ने थुआ निवासी रमेश से हरियाणा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर की अपने खुद के लिए आंसर-की प्राप्त की थी। पुलिस द्वारा सभी 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा सात अगस्त 2021 को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले में जिला जींद के खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इस मामले में वांछित अन्य सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें