कैथल। मारपीट करने और लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने के मामले में पुलिस ने फरल गांव निवासी आरोपी समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फरल गांव निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
शिकायत में राजेंद्र ने बताया था कि उसके दोस्त संदीप कुमार ने गांव में मछली पालन के लिए ठेके पर तालाब लिया हुआ है। इसके लिए गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में उसने यह कहा था कि संदीप ने तालाब ठेका पर लिया है, मछली पालन करना उसका अधिकार है। नौ दिसंबर 2024 की सुबह वह गली से जा रहा था तो सुखबीर, मनजीत, दिलबाग, गौरव, समय सिंह व एक अन्य आरोपी ने उसे डंडे से पीटा व उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर ले गए। मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की जा चुकी है। अब धरे गए आरोपी समय सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।