फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुरंत निस्तारित हो पुराना कचरा

विज्ञापन
01-कैथल। कूड़ा संग्रह केंद्र का निरीक्षण करते हुए नगर निकाय व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शहर में कचरे की स्थिति के निरीक्षण के लिए एनजीटी की टीम ने तीन माह में दूसरी बार मंगलवार को शहर का दौरा किया। डंपिंग यार्ड पर जमा पुराने कचरे के निस्तारण न होने पर टीम ने इसे तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। टीम ने शहर में 17 कचरा एकत्रित करने के प्वाइंटस में से आठ का निरीक्षण किया। इनमें दो-तीन जगहों पर दिन में कचरा पड़ा हुआ पाया गया। साथ ही कचरा एकत्रितकरण साइट्स पर डस्टबीन न होने पर भी टीम के अधिकारियों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह एनजीटी की टीम में अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार रावत, अधीक्षक अभियंता हेमंत कुमार सोनीपत, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने सबसे पहले डीएमसी कार्यालय में बैठक की। इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक, एमई राजकुमार, जेई संदीप, सेनिटरी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के साथ शहर में 17 में से आठ कचरा प्वाइंटस का दौरा किया। इनमें से दो-तीन जगहों पर कचरा पड़ा हुआ पाया गया। इस पर टीम सदस्यों ने अधिकारियों से सवाल जवाब किए। साथ ही कई जगहों पर डस्टबीन न होने पर भी सवाल उठाए।
इसके बाद टीम सदस्यों ने खुराना रोड पर डंपिंग यार्ड पर एकत्रित पुराने कचरे के निस्तारण न होने पर सवाल उठाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कचरे को तुरंत निपटाया जाए। एमई राजकुमार शर्मा ने बताया कि शहर में कचरा प्वाइंटस पर जो भी कमियां बताई गई हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। सफाई शाखा के कर्मचारी भी साथ थे। उन्हें तुरंत इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक ने बताया कि शहर में डोर टू डोर का टेंडर रद्द होने के बाद नगर परिषद द्वारा ही कचरे का उठान करवाया जा रहा है। एक एजेंसी को पुरानी दरों पर ही हर रोज निकलने वाले कचरे का निस्तारण करवाने का काम दिया है। जो पुराना कचरा एकत्रित है, वह पुरानी एजेंसी द्वारा एकत्रित किया गया कचरा है। इसके लिए नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। ताकि उसका भी निस्तारण किया जा सके।
डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि सभी शहरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहरों के कचरे के निस्तारण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वच्छ सर्वेक्षण में कैथल के शहरों की रैंकिंग में सुधार हो, इसके लिए इस दिशा में गंभीरता से काम करें। लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें