फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में रुपये जुटा टीबी मरीजों में बांटीं पोषण किटें

Fri, 12 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल नागरिक अस्पताल में टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने रुपये जुटाकर टीबी मरीजों में पोषण किटें बांटीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधू ने शिरकत की और टीबी मरीजों को पोषण किट भेंट की।

डा. किरण ने कहा कि टीबी के लक्षण केवल खांसी तक सीमित नहीं हैं। इसके अन्य लक्षणों में बलगम में खून आना, लगातार बुखार, थकान, सीने में दर्द, पुरानी बीमारी का इतिहास, रात को पसीना आना, वजन में कमी, शरीर में गांठ और हाल के शारीरिक बदलाव शामिल हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित दवाइयों के सेवन, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर टीबी सुपरवाइजर नरेश कुमार और स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उपमंडल नागरिक अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जेब से सहयोग राशि एकत्र कर पोषण किट खरीदी। इन किटों का वितरण वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधु द्वारा कलायत क्षेत्र के टीबी मरीजों को किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा, एलएचवी देवीरानी, स्वास्थ्य कर्मचारी मुकेश देवी, राजीव कुमार, ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर सुनीता देवी और कौशल कर्मचारी अनूप सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें