कैथल। जिले में अब नशा तस्करों व नशे की कमाई से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति सीज की जाएगी। पुलिस द्वारा नशे की काली कमाई से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए कैथल पुलिस बड़ा एक्शन लेकर नशा तस्करो की संपत्ति फ्रीज करवाएगी। पुलिस द्वारा ऐसे नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है। नशे की काली कमाई से खरीदी गई संपत्ति का पुलिस द्वारा राजस्व विभाग से मूल्यांकन करवाया जाएगा। इसके अलावा भी नशा तस्करों के रिश्तेदारों और मित्रों द्वारा अर्जित संपत्ति पर आर्थिक अनुसंधान करवाया जाएगा। एसपी ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों व उन्हे संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।