फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को देना होगा 15 रुपये अतिरिक्त किराया

विज्ञापन
Now passengers going to Chandigarh will have to pay Rs 15 extra - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जीरकपुर में अंडर पास निर्माणाधीन होने के कारण अब चंडीगढ़ के लिए यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। कैथल से चंडीगढ़ बस अड्डे तक सफर करने के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किराए में बढ़ोतरी रोडवेज की बसों में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब चंडीगढ़ से कैथल बस अड्डे के लिए प्रति यात्री 175 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जो यात्री सुबह के समय यानी नौ बजे से पहले चंडीगढ़ पहुंचते हैं और शाम पांच बजे के बाद चंडीगढ़ से कैथल के लिए रवाना होते हैं। उनको पुराना किराया यानी 160 रुपये ही देने होंगे। जीरकपुर में अंडर पास निर्माणाधीन है। इस अंडर पास का कार्य सुबह 9 बजे शुरु होता है और शाम को 5 बजे खत्म होता है। इस दौरान सुबह 9 से पहले व शाम 5 बजे के बाद बसें सीधी जीरकपुर से होकर ही आती-जाती हैं। जिसमें यात्रियों से पहले वाला किराया 160 रुपये ही लिया जाता है। इसके अलावा दिनभर 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने वाली रोडवेज बसों को अगले आदेश तक पिकाडली चौक, ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक, पुराना पंचकूला, पंजाब बॉर्डर जीरकपुर से आना-जाना रहेगा। इस नए मार्ग से सफर करने के दौरान बसों को लगभग 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इसलिए 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूलना सुनिश्चित किया गया है।
इस बावत चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों का कहना है कि रोडवेज विभाग ने जो किराया बढ़ाया है, यह आम आदमी पर ही भारी मार पड़ रही है। यदि निर्माणाधीन
सुबह 9 बजे तक व शाम को 5 बजे के बाद बसें सीधी अग्रसेन चौक व भगवान वाल्मीकि चौक से होकर आती है। जिनमें पुराना किराया 160 रुपये ही यात्रियों से लिया जाता है। इसके अलावा दिनभर जिन बसों का आवागमन होता है, उनको 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जिस कारण से राज्य परिवहन हरियाणा की ओर से अस्थायी अतिरिक्त 15 रुपये किराया लेने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जो लागू हो गए है। यह किराया आगामी निर्देशों तक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामफल शर्मा, डीआई ,परिवहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें