फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष योजना में अब 25 बीमारियों मिल सकेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष योजना से अब 25 बीमारियों में मदद मिल सकेगी। इससे पहले केवल कैंसर, गुर्दा और दिल से संबंधित बीमारियों के इलाज में ही मदद मिलती थी। आर्थिक सहायता के लिए मरीजों को सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बाद बिल राशि का 25 प्रतिशत मरीजों को दिया जाता है। इसमें सर्वाधिक एक लाख रुपये तक की राशि देने की मंजूरी दी गई है। योजना में आवेदन के लिए संबंधित अस्पताल का अनुमानित बिल या इलाज के दौरान लगी राशि के पक्के बिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के आवेदन करने वाले मरीजों के दस्तावेजों की जांच प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की गठित 15 सदस्यीय कमेटी करती है। इस कमेटी की जांच के बाद ही आवेदन की फाइल स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी जाती है। फिर मरीज को आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के जिला संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि पहले इस योजना का ऑफलाइन आवेदन होता था। अब इस प्रक्रिया में बदलाव करके इसे ऑनलाइन किया गया है। सहायता प्राप्त करने वाले मरीज को सरल पोर्टल पर इलाज के बिलों सहित आवेदन करना होगा। वहीं, इस योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने बताया कि इस योजना से 25 बीमारियों का इलाज होने के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को सहायता मिल पाएगी। यह काफी अच्छी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें