फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी : सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पिहोवा चौक किया जाम

Sat, 07 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
congrace - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। नोटबंदी के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। सबसे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। यहां से सभी प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला और पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक पिहोवा चौक पर जाम लगाया। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जाम से चौक के चारों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में पूरे प्रदेश के जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने नोटबंदी कर आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक पूरे देश की जनता के साथ एक साथ तमाशा किया है। पुरानी करेंसी को बंद करके हर वर्ग के लोगों को हर क्षेत्र में दुविधाओं को सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि लोगों द्वारा जमा करवाए गए रुपयों पर 18 प्रतिशत ब्याज दी जाए, व्यापारियों को सेल्स टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए, बीपीएल परिवारों को एक साल तक दोगुना राशन सरकार दे, बीपीएल परिवारों के खाते में 25 हजार रुपये डाले जाएं और किसानों को रबी की फसलों में 20 प्रतिशत की एमएसपी दी जाए।
विज्ञापन



इस अवसर पर सरदार चुहड़ सिंह कार्यकारिणी सदस्य, तरसेम प्रधान सेवा दल, जिला प्रधान दिनेश चंदाना, दीपक शर्मा प्रधान गुहला यूथ कांग्रेस, रामकला, एससी सेल, सुरेश कुमार, सुरेंद्र प्रधान मेमोरियल, शमशेर मटोर, महावीर जाखौली, संजय चंदाना, जसबीर, सुशील कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा बलवंती, बलदेव, रामकुमार आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी वर्गों की टूटी कमर : बाजीगर
पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि किसान हो या मजदूर, व्यापारी हो या किसान सभी वर्गों की नोटबंदी ने कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने देश की भोली भाली जनता के साथ धोखा किया है। देवी राम कसान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो करेंसी चलाई है उससे किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी सभी परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें