फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की आवक, पर मंडियां सत्कार के लिए तैयार नहीं

Thu, 03 Apr 2014 12:06 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक रूप से बुधवार को गेहूं की सरकारी खरीद का दूसरा दिन था, लेकिन अभी भी मंडियों में खरीद के लिए व्यापक प्रबंधों की कमी है। अभी तक रिपेयर कार्य चल रहा है। वहीं, पानी एवं लाइटों की सुविधाएं भी बहाल नहीं हो पाई हैं। वहीं, दूसरी ओर मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में कई आढ़तियों ने बताया कि अनाज मंडी में सड़कों की रिपेयर का काम अभी भी चल रहा है। जबकि लाइटों एवं पीने के पानी की सुविधा पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि अभी गेहूं आने में कई दिन लग सकते हैं। लेकिन तैयारियां इसी प्रकार से धीमी गति से चलती रही तो सीजन में परेशानियां हो सकती हैं।

गेहूं के सीजन में धान की भी आवक
गेहूं के सीजन में धान की आवक हो रही है। मंडी में हर रोज दस से पंद्रह हजार बोरियों की आवक हो रही है। इसके अलावा कई जगहों पर धान को भंडारित भी किया गया है। यदि सीजन तक सारे धान का उठान नहीं हुआ तो भी परेशानियां आना लाजमी नई एवं पुरानी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश मित्तल का कहना है कि धान की आवक कोई चिंता का विषय नहीं है।
विज्ञापन


अभी गेहूं आने में समय है। जैसे ही गेहूं की आवक शुरू होगी, धान की आवक अपने आप बंद हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में इस समय लाइटों और पानी का प्रबंध पूरी तरह से नहीं हो पाया है। इसके अलावा सड़कों की रिपेयर भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। प्रशासन को चाहिए कि इन कार्यों को शीघ्र पूरा करे, ताकि किसानों एवं आढ़तियों को परेशानी न हो।

थोड़ी कमियां हैं : सचिव
इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव रविंद्र कुमार का कहना है कि कार्य चल रहा है। जो भी थोड़ी बहुत कमियां हैं, उन्हें आवक शुरू होने तक पूरा कर लिया जाएगा। किसी को सीजन में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें