फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सिक्का मार्केट में शराब का ठेका खोलने का विरोध

Wed, 02 Apr 2014 12:34 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल शहर की न्यू सिक्का मार्केट में मंगलवार को शराब का ठेका खोलने पर स्थानीय दुकानदार भड़क उठे। इस दौरान दुकानदारों ने एकत्रित होकर ठेका खोलने का विरोध किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


दुकानदारों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ डीसी को भी ज्ञापन देकर ठेका न खोलने की मांग की। गौरतलब है कि एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही शहर में विभिन्न जगहों पर ठेके खोले गए हैं। इसी बीच जैसे ही न्यू सिक्का मार्केट में ठेकेदारों ने शराब का ठेका खोलना चाहा तो लोगों ने एकत्रित होकर विरोध शुरू कर दिया।

दुकानदार राजबीर सिंह, बलजीत सिंह, अजय कुमार, सुभाष, राजेश, मलकीत सिंह, जोगा राम, काला, दलाल सिंह और एसकुमार ने कहा कि सिक्का मार्केट में अंगरेजी शराब का ठेका खोला जा रहा है। सिक्का मार्केट में धार्मिक स्थल पीर की दरगाह भी है।
विज्ञापन


महिलाओं को होगी परेशानी
सिक्का मार्केट में प्रिंटिंग प्रेस एवं सिलाई मशीनों की रिपेयरिंग की दुकानें हैं। यहां अक्सर महिला ग्राहकों का भी आना-जाना लगा रहता है। जिस कारण यदि यहां शराब का ठेका खुलता है तो महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा। ठेके के चलते यहां शराबियों का जमावड़ा लगेगा।

जिससे कई प्रकार के दुष्प्रभाव के साथ ही उनका काम भी प्रभावित होगा। इसके अलावा पीर की दरगाह होने के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचेगी। ऐसे में यहां ठेका किसी भी सूरत में सही नहीं रहेगा। दुकानदारों ने कहा कि यहां ठेका न खोला जाए। दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर दुकानदार आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।

इसके बाद डीसी से मुलाकात की। दोनों ही अधिकारियों ने लोगाें को यहां शराब का ठेका न खोलने का आश्वासन दिया। इस संबंध में डीईटीसी राव अनिल यादव ने लोगों को कहा कि वे मौके का निरीक्षण कर पता लगाएंगे कि कैसे ठेके से लोगाें को परेशानी हो सकती है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें