फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शतरंज अंडर-19 में नितेश अंडर-13 में अक्ष अव्वल

Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में जिला शतरंज एसोसिएशन ने छठी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का करवाई। इसमें अंडर-19 के लड़के के वर्ग में नितेश और अंडर-13 में अक्ष ने पहला स्थान हासिल किया। कई अन्य वर्गों में भी प्रतिभागियों ने शह और मात की बाजी चली।

प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी, एमडी स्कूल राजौंद, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, माइलस्टोन स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल के सात वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंडर-19 में इंडस पब्लिक स्कूल कैथल के छात्र नितेश, प्रतीक व केशव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अंडर-17 में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के अरनव व आभा ने प्रथम स्थान तथा सक्षम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 में लड़कों में इंडस पब्लिक स्कूल के कार्तिक ने प्रथम स्थान व ओएसडीएवी के पावस और पार्थ ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ओएसडीएवी स्कूल की रिद्धिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 में लड़कों में ओएसडीएवी के अक्ष ने प्रथम स्थान, एमडी स्कूल राजौंद के हार्दिक ने द्वितीय स्थान तथा इंडस पब्लिक स्कूल के यशप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, लड़कियों में एमडी स्कूल राजौंद की हर्षिता, पूर्वी और सुजल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 11 में दर्शन अकादमी के अनुभव ने प्रथम स्थान, इंडस पब्लिक स्कूल के मुकुल ने द्वितीय और तेजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लड़कियों में एमडी स्कूल की शिवानी ने प्रथम स्थान दर्शन अकादमी की रूही ने द्वितीय स्थान व एमडी स्कूल की महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायरेक्टर अभिषेक सहारण एवं शतरंज संगठन कैथल ने पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने कहा कि शतरंज एक ऐसा बौद्धिक खेल है, जो बच्चों में एकाग्रता, रणनीति सोच और धैर्य जैसे गुणों का विकास करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें