फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब तस्करी के 10 मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग शराब तस्करी के 10 मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 210 बोतल देसी शराब और 215 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न थाना और चौकी पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी व छापा मारकर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मामले में गांव जोधवा निवासी भाग सिंह उर्फ भागा को गांव छन्ना अगंरिया मोड़ से 16 बोतल, बलबेहडा निवासी कृष्ण चंद की दुकान से 19 बोतल, अनाज मंडी चीका से पीडल निवासी बलकार सिंह उर्फ भूरा को 24 बोतल और देवीगढ़ रोड़ फाटक से श्योंसर निवासी राजेश 36 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। इसके अलावा बैंक कॉलोनी निवासी सुनील को 15 बोतल, नौच निवासी संजू से 26 बोतल, सजूमा निवासी अमन से 24 तथा भाणा निवासी गुरमीत सिंह से 15 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं राजौंद पुलिस ने दिलबाग से 110 लीटर लाहण बरामद किया है। तितरम निवासी आरोपी अंकित कुमार के खेत में बने मकान पर दबिश 105 लीटर लाहण व 35 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें