फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा हरियाणा का नया भवन बनेगा : हरविंद्र

Thu, 26 Dec 2024 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा का आने वाले समय में नया भवन बनाया जाएगा। इसकी जमीन को लेकर यूटी प्रशासन से बातचीत चल रही है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा के सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है और उस हिसाब से विधानसभा का आकार अभी छोटा है। बैठने की व्यवस्था को देखते नया भवन बनाने की आवश्यकता है। इस विषय को आगे बढ़ाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया विधानसभा भवन बनाने के लिए यूटी प्रशासन से जमीन की मांग की गई है। आने वाले समय में इस विषय में तेजी लाई जाएगी और आने वाले वर्षों में हरियाणा विधानसभा का नया भवन तैयार होगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरे देश में जल्द शुरू होने वाली है। परिसीमन के बाद नॉर्म्स के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी और बढ़ रहे नशे पर जताई चिंता

कैथल। सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नशे को रोकने के लिए कड़े प्रयास करने की जरूरत है। विधायक ने दावा किया उनके पास भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों की सूची तक है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इसे सरकार के समक्ष रखेंगे। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें