फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रस्साकशी में नीरज की टीम ए अव्वल

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में मंगलवार को हुई 40वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की रस्साकशी में नीरज राणा की टीम ए और लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रो. सुनीता की टीम बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत डीएवी गान के साथ की। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों, स्टाफ व प्राचार्य अवतार सिंह भीखन ने मुख्य अतिथि और उनके साथ आए पार्षद व भाजपा नेता सलिंदर वाल्मीकि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


स्टाफ की मटका दौड़ प्रतियोगिता में प्रो. एकता ने प्रथम स्थान, प्रो. रेनू शर्मा ने दूसरा स्थान और डॉ. सुमन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. नीलम देवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यार्थियों ने 15 तरह के विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला और महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पार्षद व भाजपा नेता सलिंदर वाल्मीकि उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थी जीवन में खेल के महत्व के बारे में बच्चों को बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी भांगड़े और अंत में राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर मंच संचालन प्रो. नीरज सिहं, प्रो. पूर्णिमा व प्रो. वैशाली ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें