फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनसीसी सब यूनिट का किया निरीक्षण

Fri, 22 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
19 सीवन स्कूल में एनसीसी कडेट्स को संबोधित करते कर्नल हरप्रीत सिंह - फोटो : mathura
विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह ने विद्यालय की एनसीसी सब यूनिट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने संचालन करवाया। मंच का संचालन हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान कर्नल हरप्रीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल वर्दी पहनकर ही देश की सेवा नहीं की जा सकती, बल्कि विद्यार्थी रहते हुए भी हम देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा हमारे जीवन का सर्वोपरि लक्ष्य होना चाहिए और विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कर्नल हरप्रीत सिंह ने एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाणपत्रों के महत्व को समझाया और बताया कि इनके माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक मिलते हैं। उन्होंने कहा कि युवा एनसीसी के जरिये अग्निवीर, क्लर्क, टेक्निकल पद, डॉक्टर या जवान के रूप में सेना में भर्ती होकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कर्नल हरप्रीत सिंह को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कर्नल ने द्वितीय वर्ष के सभी कैडेट्स को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट खुशी द्वारा सेना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े प्रश्न पूछे जाने पर कर्नल ने जवान से लेकर अधिकारी के पद तक पहुंचने की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें