21केएलटी47, 48: कलायत आइटीआइ में आयोजित जाब मेले में मौजूद संस्थान अधिकारी-कर्मचारी, कंपनी प्रत
कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलायत में अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। संस्थान प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टू व्हीलर्स निर्माता कंपनी हीरो मोटोकोर्प लिमेटेड हरिद्वार (उतराखंड) द्वारा जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के प्रतिनिधि राजकुमार यादव व जितेश ने लिखित परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें से 85 का चयन हुआ। संवाद