कलायत। बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित अंडर-11 एथलेटिक्स व योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुस्कान पुत्री कुलदीप ने शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं योग प्रतियोगिता में नवी पुत्री संदीप चहल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अवनी पुत्री सुरेंद्र और मयन पुत्र हरदीप ने शॉटपुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इसके अलावा कार्तिक पुत्र दर्शन ने शॉटपुट, हैप्पी पुत्र धर्मवीर ने 100 मीटर दौड़ और दिव्यांश पुत्र विक्रम ने रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रमिला ने विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों, अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता विकसित करते हैं।