नाबार्ड प्रायोजित जेरेटिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि एवं उपस्थित प्रशिक
राजौंद। नाबार्ड के सौजन्य से आर्यभट्ट एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट समिति की ओर से छह माह के जेरेटिक केयरगिवर संस्थागत एवं गृह देखभाल कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रतन दलाल मेमोरियल नर्सिंग होम डोगरा गेट कैथल में किया गया। कार्यक्रम के तहत 30 ग्रामीण युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल से जुड़े व्यावहारिक और पेशेवर कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक जगतार सिंह और लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमन कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को स्वास्थ्य एवं देखभाल के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा। संवाद