फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की एक साइड को बंद करके लगाया गया था टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शनिवार सुबह अंबाला रोड पर आरकेएसडी कॉलेज से आगे एक साइड में डिवाइडर तक पूरी तरह से टेंट लगाकर रास्ता बंद किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। इस मामले की सूचना किसी ने डीसी प्रदीप दहिया को दी। डीसी के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर टेंट उखड़वाया। बाद में प्रशासन को सूचित किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद इओ कुलदीप मलिक ने बताया कि अंबाला रोड पर एक दुकान के उद्घाटन अवसर पर सड़क पर टेंट लगाकर एक साइड को पूरी तरह से बंद किया हुआ था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। डीसी के आदेश पर मौके पर पहुंच कर टेंट को हटवाकर रास्ता खाली करवाया गया। भविष्य में इस तरह से सड़क को बंद करके टेंट लगा हुआ मिला तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें