फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार अनाज मंडियों में होगी सरसों की खरीद

Mon, 17 Mar 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मार्केट कमेटी ने जिले में सरसों की खरीद के लिए चार केंद्र बनाए हैं, लेकिन दो दिन बाद भी मंडियों में हैफेड एजेंसी ने सरकारी खरीद नहीं शुरू की है। सरकार के निर्धारित समय के अनुसार 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी ढेरी सरकारी भाव पर नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से सरसों को लेकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया हुआ है। कैथल नई अनाज मंडी के साथ-साथ कलायत, पूंडरी व राजौंद अनाज मंडी को सरसों की खरीद का केंद्र बनाया है। कलायत, पूंडरी व राजौंद क्षेत्र में किसान सरसों की खेती ज्यादा करते हैं, हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सरसों की खेती किसानों ने कम की है। पूरे जिले में करीब 10 हजार एकड़ में सरसों की खेती किसानों ने की हुई है। इस मामले में मार्किट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण सरसों की फसल की दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो पाई है। अब सोमवार को हैफेड खरीद शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें