फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉक्सिंग स्पर्धा में गुहणा गांव की मुस्कान ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 23 Dec 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। गुहणा गांव की मुस्कान वर्मा ने दिल्ली के नेशनल स्पोर्ट्स कल्ब ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्पर्धा में नाइजीरिया की मुक्केबाज ब्लेटिंग डाडा को चार-दो से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये जानकारी कोच अमरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के राष्ट्रीय खेल क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) में १९ व २० दिसंबर को दो दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। २० दिसंबर को रात आठ बजे हुई प्रतियोगिता में गांव गुहणा की खिलाड़ी मुस्कान वर्मा ने ५२ किलोभार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नाइजीरिया की मुक्केबाज ब्लेटिंग डाडा को चार-दो से हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। खिलाड़ी की जीत से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह के अनुसार बॉक्सर मुस्कान वर्मा ने वर्ष 2022 में बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और इसी वर्ष राज्य स्तरीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। मुस्कान ने बताया कि वह बीए कक्षा की छात्रा है। उसने कोच अमरजीत सिंह से गांव कुलतारण व उसके बाद कैथल के छोटूराम इंडार स्टेडियम में उनसे खेल के गुर सीखे। मुस्कान ने कोच अमरजीत सिंह के साथ रोहतक के कोच सूरज का भी आभार जताया। मुस्कान ने बताया कि उसके पिता रमन कुमार एक सेलर में फोरमेन के रूप में कार्य करते हैं और माता सोनिया वर्मा गृहणी है। वे तीन भाई दो बहन हैं। दादी शिला वर्मा बोली मुझे बहुत खुशी है की मेरी पोती मुस्कान खेलों में भाग लेकर पदक जीत रही है ओर परिवार सहित गांव गुहणा व जिले का नाम रोशन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें