फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलाना हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Murderer attack accused arrested - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पुलिस ने पुराने झगड़े की रंजिश में कातिलाना हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयोग किए गए हथियार की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा इस मामले में 4 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गांव नरड़ निवासी तरसेम की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि वह 8 सितंबर की शाम कैथल से अपने घर जा रहा था तो गांव नरड़ के सरकारी स्कूल के पास गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा उसका रास्ता रोक कर उस पर गडांसी व डंडों से हमला किया गया। एक आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की नियत से अवैध पिस्तौल से उस पर गोली चलाई गई, जो उसके हाथ पर लगी। शोर सुनकर बीच बचाव करने आए उसके चाचा, भाई व पिता पर भी आरोपियों द्वारा हमला करके चोटें मारी गईं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले कारण तरसेम को लगी चोट प्राणघातक पाई गई। इस मामले में सीआईए-1 टीम ने आरोपी संदीप निवासी नरड़ को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें