फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्यारोपी एक दिन के रिमांड पर

Wed, 29 May 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिर में ईंट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बिहार के जिला बेगूसराय के गोविंदपुर निवासी सिगुल को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव किच्छाना निवासी विक्रम की शिकायत पर सोमवार को यह मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विक्रम ने बताया था कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 26 मई को वह अपने मोटरसाइकिल पर कैथल शहर से अपने गांव जा रहा था। शाम को करीब पौने चार बजे जैसे ही वह जाखौली अड्डा से आगे आईटीआई के नजदीक पहुंचा तो देखा कि दो नौजवान लडक़े आपस में लड़ाई कर रहे थे। उनमें से एक ने ईंट उठाकर दूसरे के सिर में मारी। ईंट लगते ही एक लडक़ा सडक़ के किनारे गिर गया। उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बिहार निवासी गरीब यादव बताया और ईंट मारकर मौके से भागने वाले लड़के का नाम बिहार निवासी सिगुल बताया। फिर गरीब यादव बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने गरीब यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सिगुल ने कबूल किया कि वे दोनों कैथल अनाज मंडी में काम करते थे। 15-20 दिन पहले उनकी काम को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी, जिस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। यह भी बताया कि रंजिशन उसके मन में यह था कि गरीब यादव को सबक सिखाना है। इस की वजह से 26 मई को उसने गरीब यादव का पीछा किया व आईटीआई के नजदीक उसके सिर में ईंट मारी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपी का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें