फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेयजल समस्या पर सांसद ने अधिकारियों से किया जवाब तलब

Fri, 05 Jul 2024 06:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने वीरवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। इसके तहत सांसद ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें विधायक लीला राम और नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग भी मौजूद रहीं। इसी बीच अधिकारियों के साथ की गई बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने जींद रोड स्थित मॉडल टाउन सहित शहर में पीने के गंदे पानी की समस्या पर अपनी बात रखी।

अध्यक्ष ने सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में शहर में पीने की पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां तक की शहर के लोग उनके कार्यालय और आवास पर गंदे पानी की बोतलें तक भरकर लेकर आते हैं और अपना रोष जताते हैं। उनकी समस्या को कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है। परंतु इसका कोई समाधान नहीं हो पाता है। इस पर सांसद नवीन जिंदल ने मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई और जवाब मांगा। साथ ही कहा कि वे इस समस्या का जल्द ही समाधान कर उन्हें रिपोर्ट सौंपे।
विज्ञापन


सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनें। उनके इस सपने को साकार करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। हमारा दायित्व है कि हम बेहतर कार्य करते हुए जिला कैथल को विकसित बनाने के लिए भरसक प्रयास करें, तभी जाकर विकसित हरियाणा व विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़कें व अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध देना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जो भी सड़कें टूटी हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त करवाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने बिजली विभाग से संबंधित रिपोर्ट लेते हुए कहा कि जहां भी पुराने तार हैं, उन्हें जल्द बदला जाए। उन्होंने नहरी विभाग के अधिकारियों को कहा कि मानसून के सीजन में अपने प्रबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी जल भराव की स्थिति पैदा नहीं हो। उन्होंने सिविल सर्जन से जिला में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं डॉक्टर्स आदि के बारे में फीडबैक लिया और उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी न आए और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जिला में बन रहे मेडिकल कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक लीला राम, डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी जया श्रद्धा, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम गर्ग, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अशोक खंडुजा, बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता सोमबीर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, वरुण कंसल, सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें