कैथल। गांव खुराना में एक टै्रक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर में पुलिस को दी शिकायत में गांव खुराना निवासी दिलबाग ने बताया कि उसका बेटा (24) मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बाहर किसी कार्य के लिए निकला था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक प्रिंस लापरवाही से ट्रैक्टर चलाता हुआ आ रहा था। उसके बाद चालक ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसके बेटे को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर ट्रैक्टर चालक प्रिंस के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।