फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक कॉलोनी में दो साल के बेटा लेकर सीढ़ियों से छत से उतर रही महिला का पैर फिसल गया। हादसे में नीचे गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे बैंक कालोनी निवासी 25 वर्षीय अंजू अपने दो साल के बेटे विहान को लेकर घर की छत से सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। वह अपने बेटे के साथ नीचे आ गिरी। नीचे सिर के बल गिरने के कारण उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।
साथ में उसके नीचे उसका बेटा दब गया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर उसका पति सुखविंद्र बाहर निकला। वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस चौकी अनाजमंडी से टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी रोहताश ने बताया कि मृतका के चाचा गांव कोयल निवासी सलिंद्र के ब्यान अनुसार पुलिस ने फिल्हाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें