फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कैथल-अंबाला फोरलेन सड़क का किया शिलान्यास

विज्ञापन
MLA laid foundation stone of Kaithal-Ambala four lane road - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
विधायक लीला राम ने शनिवार को डीपीएस पब्लिक स्कूल तक 22 करोड़ 4 लाख रुपये में बनने वाली कैथल-अंबाला रोड फोरलेन सडक़ का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, सिंचाई, जनस्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैथल-अंबाला का यह रोड काफी कम चौड़ा था और इसे फोरलेन बनाने की यह मांग काफी समय से लंबित थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की थी और अब इसके बनाने के लिए 22 करोड़ 4 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस सड़क के बनने से हरियाणा प्रदेश के लोगों को काफी लाभ होगा। जींद, भिवानी, फतेहाबाद व हिसार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी, वहीं नजदीकी गांव जैसे क्योड़क, उझाना, जगदीशपुरा गांवों के लोगों का भी आना-जाना रहता है, जिससे उनको भी काफी लाभ होगा। इस सड़क को 20 मीटर चौड़ा भी किया जाएगा तथा 3.85 किलोमीटर तक बनाया जाएगा।
आगामी सितंबर 2022 तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से विकास कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चीका-पटियाला रोड से अंबाला रोड तक सड़क बनाने की मांग की थी, जो खनौरी रोड से मानस रोड, सिरटा रोड से पटियाला रोड पर निकलेगी, जिसके निर्माण पर लगने वाले साढ़े 20 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर किया गया है, जिसका निर्माण जल्द करवाया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यारी अभियंता केएस पठानिया, संदीप चहल, मुकेश जैन, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, बंता राम, भाग सिंह खनौदा, ज्ञानी राम, नफे सिंह, सुभाष शर्मा, कुशपाल सैन, मामड़ा गुज्जर, विजय सैनी, विकास कुमार, सत्तु कठवाड़, जग्गा राम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें