फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Admission: अब विद्यार्थी इन राजकीय आईटीआई से कर सकेंगे निशुल्क अल्प अवधि कोर्स, छह महिने होगी अवधि

Mon, 20 Feb 2023 10:27 AM IST
नवीन दलाल जितेंद्र पांचाल, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा में विद्यार्थियों को पढ़ाई की सुविधा देने और अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने 22 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शॉर्ट टर्म कोर्स करने का मौका मिलेगा। इनकी अवधि तीन से लेकर छह महीने तक की होगी, जिन्हें पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 22 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब विद्यार्थियों को शॉर्ट टर्म कोर्स करने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक जिले में औद्योगिक मूल्य संवर्धन एवं कौशल सुदृढ़ीकरण (स्ट्राइव) कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को ये शॉर्ट टर्म कोर्स करने का अवसर मिलेगा। चार सेक्टरों ब्यूटीशियन, आईटी, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक की शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थी ये कोर्स कर सकेंगे। इनकी अवधि तीन से लेकर छह महीने तक की होगी, जिन्हें पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन


स्ट्राइव कार्यक्रम के तहत चार सेक्टरों में तीन से छह माह तक लगेंगी कक्षाएं
पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की सुविधा भी संस्थानों की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी अपने स्तर पर रोजगार स्थापित करना चाहता है तो ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी यह लाभ ले सकेगा। शिक्षण व प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन करवाई जाएगी। आईटीआई से मिलने वाला शॉर्ट टर्म कोर्स का प्रमाण पत्र हर जगह मान्य होगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग जल्द ही ये कोर्स शुरू करने की तैयारी में है।

निशुल्क होंगे ये कोर्स- जिले के अनुसार 22 संस्थानों को इन कोर्सों के लिए चुना जाएगा। इनके लिए विद्यार्थियों से किसी प्रकार की फीस भी नहीं ली जाएगी। कक्षा 10वीं के बाद होने वाले इन कोर्सों में विद्यार्थियों को रोजाना दो से लेकर तीन घंटे तक की कक्षाएं लगाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक संस्थान में किसी भी सेक्टर में शॉर्ट टर्म कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को 20 से लेकर 60 तक सीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

  • गौरतलब है कि इससे पूर्व शॉर्ट टर्म कोर्स केवल निजी संस्थानों में ही करवाए जा रहे हैं। ज्यादातर निजी संस्थानों में संसाधनों का अभाव रहता है। इस कारण विद्यार्थी उतना नहीं सीख पाते, जितने की किसी क्षेत्र में कार्य करने के लिए जरूरत होती है। आईटीआई में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता भी विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण में कारगर साबित होगी।
  • आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश कुमार मच्छाल ने बताया कि काफी समय से विद्यार्थियों की इन कोर्सों को शुरू करवाने की मांग थी। जो विद्यार्थीनियुमितआईटीआई कोर्स नहीं कर पाए और काम सीखने के इच्छुक हैं, वे शॉर्ट टर्म कोर्स करें। ऐसा करके वे विद्यार्थी स्वयं का रोजगार कर सकते हैं और कंपनी में भी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें