फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद रोड पर कार की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत

Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर एक कार चालक ने एक प्रवासी मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव मुराह डीह बिहार निवासी इंदल पासवान ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह सात साल से कैथल के एक राइस मिल में काम करता है। उसी के गांव का लालू बाबूराम भी मिल में पल्लेदारी करता था। 31 अक्तूबर को रात करीब 10 बजे लालू बाबूराम सैर के लिए मिल के बाहर सड़क पर गया हुआ था। जैसे ही वह सड़क पार करके मिल की तरफ आने लगा तो हिसार की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया
विज्ञापन


कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें