फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताई आज बरसात व अधिकतम तापमान में सात डिग्री कमी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। मौसम विभाग ने 23 मई को फिर बारिश की संभावना जताई है, जिससे सात डिग्री तक तापमान और गिर सकता है। उसके बाद भी कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही कपास और सब्जियों की फसल को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बरसात से पहले जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण रविवार को चार डिग्री कम होकर 42 पर आ गया। इस दौरान दिनभर धूप रही, लेकिन हवा गर्म न होने से लोगों को कुछ राहत मिली। उन्होंने बताया कि सोमवार को तेज बरसात की प्रबल संभावना है। हवा भी तेजगति से चलेगी। ऐसे में तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, लेकिन बृहस्पतिवार के बाद एकबार फिर तापमान 40 के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें