फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित दो दिवसीय एथलीट मीट एवं वार्षिक दिवस का बुधवार को समापन हुआ है। इस मौके पर विद््यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।

समापन पर बुधवार को महाविद्यालय के पूर्व प्रधान अनिल शोरेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा हरियाणा के सभी फार्मेसी महाविद्यालय में अपना एक उत्तम स्थान है, जिसका श्रेय उन्होंने प्रबंधन समिति की दूरगामी सोच एवं स्टाफ के अथक प्रयास को दिया।
विज्ञापन


इस रंगोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी स्किट, हरियाणवी ग्रुप डांस, पंजाबी भांगड़ा, सामूहिक नृत्य, एकल एवं समूह गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर समां बांधा और दर्शकों की वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल अधिवक्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य फार्मेसी के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करना है।

उन्होंने फार्मेसी कॉलेज की उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्रीय विद्या समिति की विभिन्न संस्थाओं की सांस्कृतिक, खेलों, शैक्षणिक उपलब्धियां का ब्योरा दिया।

इसी कड़ी में नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हम नई नीति के अनुसार विद्यार्थियों को मानसिक सशक्त बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ़ हरजिंदर कौर ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए आश्वासन दिया। मंच संचालन शिवानी शर्मा, तमन्ना सिरोही, कुसुम और कुणाल वालिया ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद श्याम बंसल ने किया। उन्होंने सबको होली पर्व की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, आरवीएस के उप प्रधान श्याम बंसल, प्रबंधक समिति एवं महा सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर प्रवीण जैन, निरंजन बंसल, अरुण सर्राफ आदि मौजूद रहे।­
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें